Home Breaking News सोशल मीडिया विवाद के बाद ओपी राजभर का पलटवार, सपा पर लगाए...

सोशल मीडिया विवाद के बाद ओपी राजभर का पलटवार, सपा पर लगाए गंभीर आरोप

6
0

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को राजधानी में ऑटो चलाकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके समर्थकों पर जोरदार पलटवार किया, यह कदम सोशल मीडिया पर हुए एक विवाद के बाद सामने आया, जिसमें सपा समर्थकों द्वारा ओपी राजभर की पुरानी तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल की गई, जिसमें ओपी राजभर को ऑटो के साथ दिखाया गया था, इस तस्वीर को लेकर सपा समर्थकों द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, इसके बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई, कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए, सपा के खिलाफ पुतला दहन किया गया और सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी रही और अब ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर सपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “सिर्फ सत्ता या सुविधाओं के लिए नहीं बनी है”, बल्कि पिछड़ा, अति पिछड़ा और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए बनी है।

सपा पर लगाए गंभीर आरोप

अपने पोस्ट में ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर कई आरोप लगाए, जिनमें उन्होंने कहा कि पिछड़ा और बहुजन समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता, पार्टी में “कुछ विशेष परिवारों” का वर्चस्व है, आम कार्यकर्ताओं को निर्णय लेने का अवसर नहीं मिलत, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, यदि सभी वर्गों को बराबरी का हक मिला होता, ओपी राजभर के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है, दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और सोशल मीडिया वॉर लगातार जारी है, समर्थकों की ओर से बयानबाजी तेज हो गई है, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप बढ़े हैं, माहौल और अधिक गर्म होता दिख रहा है

ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के बीच यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर सड़क और राजनीतिक मंचों तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here