Home Devotional Mathura:ठीक हो गए प्रेमानंद महाराज! DEFENDER कार में बैठकर दिए भक्तों को...

Mathura:ठीक हो गए प्रेमानंद महाराज! DEFENDER कार में बैठकर दिए भक्तों को दर्शन, फिर शुरू हुई रात्रि पदयात्रा

58
0

प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते चर्चा में रहे संत प्रेमानंद महाराज अब स्वस्थ नजर आए। मथुरा-वृंदावन में उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए, जिसके बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।खास बात यह रही कि महाराज जी DEFENDER कार में बैठकर भक्तों के बीच पहुंचे और हजारों श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए।

फिर शुरू हुई रात्रि पदयात्रा?

उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में 17 मई से बंद चल रही रात्रिकालीन पदयात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पिछले 10 दिनों से पदयात्रा रोक दी गई थी, लेकिन अब महाराज जी के दर्शन के बाद माना जा रहा है कि रात्रि पदयात्रा दोबारा शुरू हो गई है।केलि कुंज आश्रम से गौतम ऋषि आश्रम तिराहा तक बड़ी संख्या में भक्त जुटे और पूरे रास्ते “राधे-राधे” के जयकारे गूंजते रहे।

भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सड़कों पर खड़े नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्त काफी दूर तक कतार में खड़े होकर महाराज जी के आने का इंतजार कर रहे थे।महाराज जी को देखकर कई भक्त भावुक हो गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरुजी के स्वस्थ होने से उन्हें बेहद सुकून मिला है।

भावुक संदेश के बाद बढ़ी थी चिंता

बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “मैं रहूं या न रहूं, तुम लोग चिंता मत करना।” इस संदेश के बाद भक्त काफी चिंतित हो गए थे।महाराज जी ने वीडियो में यह भी कहा था कि वे कुछ समय एकांतवास करेंगे और भक्त राधा नाम का जप करते रहें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

अब प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और DEFENDER कार में दर्शन देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भक्त लगातार वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।वृंदावन में भक्तिमय माहौल के बीच प्रेमानंद महाराज की वापसी को श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और गुरु कृपा का प्रतीक मान रहे हैं।