Home Breaking News एलपीजी से लेकर सपा और राहुल गांधी तक ओम प्रकाश राजभर का...

एलपीजी से लेकर सपा और राहुल गांधी तक ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना

38
0

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि यह कदम जमाखोरी रोकने और बाजार को नियंत्रित करने की दिशा में उठाया गया है, उन्होंने साफ किया कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है जो जनता के हित और सप्लाई चेन को संतुलित रखने के लिए जरूरी हैं।

अपर्णा यादव को लेकर अफवाहों पर जवाब

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर राजभर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं, उन्होंने बताया कि अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, राजभर ने सपा पर तंज कसते हुए कहा “कुछ लोग पोस्टरबाजी करते हैं, कुछ ट्विटर चलाते हैं और कुछ सिर्फ माहौल खराब करने का काम करते हैं।”

विपक्ष और राहुल गांधी पर हमला

राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सीबीएसई पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसी के आदेश पर नहीं चलती, बल्कि देशहित में फैसले लेती है, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों का कोई राजनीतिक महत्व नहीं है और सरकार पूरी मजबूती से काम कर रही है।

अखिलेश यादव पर तीखा वार

सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि “राजनीति जमीन पर उतरकर जनता के बीच रहने से होती है, न कि एसी कमरों में बैठकर ट्वीट करने से,” राजभर ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी की राजनीति अब केवल सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हो गई है।

कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर पर बयान

राजभर ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर के मुद्दों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले की सपा सरकार में अपराधी खुलेआम घूमते थे, राज्य दंगों से प्रभावित रहता था, आज अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है

उन्होंने कहा कि विपक्ष यह सब वोट बैंक की राजनीति के कारण कह रहा है।

सपा की अंदरूनी राजनीति पर टिप्पणी

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सपा के प्रदर्शन पर राजभर ने कहा कि पार्टी के अंदर गुटबाजी और खींचतान साफ दिख रही है, उन्होंने दावा किया कि यही अंदरूनी टकराव सपा के पतन का कारण बन सकता है।

अतरौलिया सीट पर बयान

अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्गों का वोट एक-दूसरे का पूरक है और इस बार वहां मजबूत पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी उतारने की जरूरत है, ओम प्रकाश राजभर के इस बयान ने एक बार फिर यूपी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है, एलपीजी से लेकर विपक्ष और सपा तक, उनके बयानों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।