CM योगी का कुशीनगर में बड़ा ऐलान: 424 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, फाजिलनगर अब होगा ‘पावागढ़’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले को विकास की नई दिशा देते हुए 424 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, तमकुही राज और पावानगर की पवित्र भूमि पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।
विकास कार्यों की बड़ी सौगात
सीएम योगी ने कहा कि इन परियोजनाओं से कुशीनगर में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी, कार्यक्रम को जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय कुशीनगर पहचान के संकट, माफियाओं के आतंक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, उन्होंने कहा कि खनन माफिया, बालू माफिया और अराजक तत्वों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल था, जिसे उनकी सरकार ने समाप्त किया।
स्वास्थ्य और किसानों की स्थिति में सुधार का दावा
सीएम योगी ने कहा कि पहले इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारियों से बच्चों की जान जाती थी और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब थी। इसके साथ ही किसानों को भी गन्ने की पर्ची और उचित भुगतान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावागढ़’ करने की घोषणा
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण वह घोषणा रही जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर फाजिलनगर का नाम बदलकर अब ‘पावागढ़’ किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह नामकरण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा और क्षेत्र को नई पहचान देगा।
कुशीनगर में आयोजित यह कार्यक्रम विकास और राजनीति दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, 424 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और नाम परिवर्तन की घोषणा ने जिले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।






