Home Breaking News हरिद्वार में यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, 32 यात्री बाल-बाल...

हरिद्वार में यात्रियों से भरी बस में भीषण आग, 32 यात्री बाल-बाल बचे

83
0

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई और वाहन जलकर खाक हो गया।

इंजन से उठी चिंगारी, देखते ही देखते भड़की आग

यह घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां पेट्रोल पंप के पास ऋषिकेश से जयपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के इंजन में अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद धुआं फैलने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया।

32 यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हादसे के वक्त बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जैसे ही धुआं और आग की स्थिति दिखाई दी, यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया, इसी कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

आग का गोला बनी बस, मची अफरा-तफरी

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस आग के गोले में तब्दील हो गई, इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार की स्थिति बन गई, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, इसके बाद बहादराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यात्रियों का सामान जलकर खाक

हालांकि इस घटना में सभी यात्रियों की जान बच गई, लेकिन बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। यात्रियों को भारी नुकसान हुआ है, बस में कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे, जिन्होंने समय रहते की गई राहत और बचाव कार्य की सराहना की विदेशी पर्यटकों ने कहा कि प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई, हरिद्वार में हुआ यह हादसा भले ही बड़ा था, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई और यात्रियों की सतर्कता ने सभी जानें बचा लीं, फिलहाल घटना की जांच जारी है कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी।