Home Uncategorized सीएम योगी के जन्मदिन पर बाहुबलियो ने कुछ इस अंदाज में दी...

सीएम योगी के जन्मदिन पर बाहुबलियो ने कुछ इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

39
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ‘महाराज’ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें व दीर्घायु बनाएं।” वहीं मिर्जापुर से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मां विंध्यवासिनी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “श्रद्धेय गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर, यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जन्मदिन की अनंत मंगलकामनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप धर्म सेवा करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।”

वहीं पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विभिन्न दलों और विचारधाराओं से जुड़े नेताओं द्वारा दी गई शुभकामनाएं उनके व्यापक राजनीतिक प्रभाव और लोकप्रियता को भी दर्शाती हैं।