Home Breaking News ‘मुख्यमंत्री को AC में नींद आती है, जनता गर्मी से बेहाल’— बिजली...

‘मुख्यमंत्री को AC में नींद आती है, जनता गर्मी से बेहाल’— बिजली कटौती पर अखिलेश का हमला

32
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बिजली कटौती, आरक्षण और धार्मिक नेताओं के सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है, एटा दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोगों को जनता की परेशानियों की चिंता नहीं है।

बिजली कटौती को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को बिना एसी के नींद नहीं आती, लेकिन आम लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोग बिजली संकट से परेशान हैं, जबकि सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

शंकराचार्य को लेकर भी सरकार पर उठाए सवाल

Also read – पंचायत मतदाता सूची से गायब स्मृति ईरानी का नाम, ग्राम प्रधान ने की जोड़ने की मांग

सपा अध्यक्ष ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जिक्र करते हुए कहा कि अगर धार्मिक संत और शंकराचार्य भी खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे हैं, तो यह सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ न्याय होना चाहिए और सम्मान की भावना सभी के लिए समान होनी चाहिए।

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

महिलाओं के आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देना चाहती है, तो उसे आगामी चुनावों का इंतजार करने के बजाय तुरंत लागू करना चाहिए, उन्होंने कहा कि जब आरक्षण से संबंधित कानून पारित हो चुका है तो फिर उसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।

एटा में विकास कार्यों का किया जिक्र

एटा में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया, उन्होंने दावा किया कि जिले में बिजली उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं सपा शासनकाल में शुरू की गई थीं, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है, सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है, लेकिन उन्हें अपना बताने की कोशिश करती है।

किसानों और जनता के मुद्दों को उठाया

अखिलेश यादव ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है, उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट जैसे मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, जिनका असर आम जनता पर पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और प्रदेश के विकास, रोजगार तथा किसानों के हितों को केंद्र में रखकर राजनीति करेगी।