Home Uttar Pradesh यूपी चुनाव की तैयारी में ओवैसी, AIMIM ने घोषित किया पहला उम्मीदवार

यूपी चुनाव की तैयारी में ओवैसी, AIMIM ने घोषित किया पहला उम्मीदवार

45
0

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी ने खेला पहला दांव, मटेरा सीट से शौकत अली को बनाया AIMIM उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है, पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा सीट से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है, ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत अली के नाम की घोषणा की और कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की उन्होंने कहा कि मटेरा से शुरुआत करते हुए AIMIM पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी।

“पूरा गेम बदल देंगे” – ओवैसी

उम्मीदवार की घोषणा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जनता की मंजूरी और समर्थन के साथ शौकत अली को मटेरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि पार्टी की एकजुटता और संगठन की ताकत के दम पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, ओवैसी ने कहा कि AIMIM आने वाले चुनाव में कई सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

Also Read – यूपी के यात्रियों को बड़ी सौगात: 1 जुलाई से लखनऊ-नोएडा के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा

मटेरा सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

मटेरा विधानसभा सीट फिलहाल समाजवादी पार्टी के कब्जे में है। यहां से सपा विधायक मारिया शाह प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो पूर्व मंत्री यासिर शाह की पत्नी हैं, ऐसे में AIMIM के मैदान में उतरने से इस सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AIMIM की एंट्री से मुस्लिम मतदाताओं के वोटों के समीकरण पर असर पड़ सकता है, हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव चुनावी माहौल बनने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बुलडोजर और एनकाउंटर पर भी बोले AIMIM प्रमुख

अपने संबोधन के दौरान ओवैसी ने प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी तरह के दबाव या डर की राजनीति में विश्वास नहीं करती, ओवैसी ने दावा किया कि AIMIM उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।

यूपी की राजनीति में बढ़ेगी हलचल

AIMIM द्वारा पहले उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी प्रदेश में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारती है और उसका चुनावी प्रदर्शन कैसा रहता है, टेरा सीट से चुनावी अभियान की शुरुआत कर AIMIM ने साफ संकेत दिया है कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है।