Home Bihar CM सम्राट चौधरी का अपराधियों को अल्टीमेटम, 48 घंटे में सरेंडर नहीं...

CM सम्राट चौधरी का अपराधियों को अल्टीमेटम, 48 घंटे में सरेंडर नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

69
0

“48 घंटे में कार्रवाई या गया में पिंडदान” — CM सम्राट चौधरी का अपराधियों को कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त बयान देते हुए अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून को चुनौती देगा, उसका अंजाम या तो जेल होगा या फिर गया में उसका ‘पिंडदान’ किया जाएगा, मुख्यमंत्री का यह बयान गया और भोजपुर जिलों में आयोजित जनसभाओं के दौरान सामने आया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

गया में 170 करोड़ की परियोजना की नींव

गया जिले के खिजरसारी में 170 करोड़ रुपये की तकनीकी केंद्र परियोजना की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Also Read – हज से लौटे मुस्लिम व्यक्ति ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कही दिल छू लेने वाली बात
आरा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, उन्होंने कहा, “जो भी व्यक्ति कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए।”

“या जेल या गया में पिंडदान”

अपने सख्त संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है, उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे लोगों का या तो गया में पिंडदान होगा या वे जेल की सलाखों के पीछे होंगे, मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

अपराध पर सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, उन्होंने कहा कि कई अपराधी या तो बिहार छोड़ चुके हैं या उन्होंने अपनी अवैध गतिविधियां बंद कर दी हैं, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पिछले दो दशकों में बिहार में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि 2005 से पहले राज्य में केवल 17 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी, जबकि अब यह संख्या 2.22 करोड़ से अधिक हो चुकी है, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और भारी सब्सिडी दी जा रही है।

“कानून से टकराओगे तो मिट जाओगे”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित करना भी है, उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और बिहार में कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा।