Home Political news PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते हुए ,राजनीति के ‘राजा बाबू’ बन गए...

PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते हुए ,राजनीति के ‘राजा बाबू’ बन गए हैं अखिलेश -ओमप्रकाश राजभर

47
0

सुभासपा अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने आज अपने PDA की नई व्याख्या करते हुए A का मतलब आदिवासी बताया है, जबकि इससे पहले वह A को अल्पसंख्यक और अगड़ा बता चुके हैं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि डर इस बात का है कि कहीं किसी दिन अखिलेश यादव यह न कह दें कि PDA में A का मतलब आतंकवादी भी होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आरोपियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते सपा के PDA का अर्थ ‘अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी और आतंकवादी’ तक पहुंच सकता है। राजभर ने अखिलेश यादव की तुलना अभिनेता गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ के किरदार से करते हुए कहा कि जैसे फिल्म में गोविंदा का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बन जाता है, उसी तरह अखिलेश यादव भी समय-समय पर PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ते रहते हैं।

राजभर ने कहा कि सही मायनों में देखा जाए तो भारतीय राजनीति में अखिलेश यादव ‘राजा बाबू’ की भूमिका निभा रहे हैं।