Home Breaking News कौशाम्बी LPG टैंकर अग्निकांड मे इलाज के दौरान टोल कर्मचारी आलोक सिंह...

कौशाम्बी LPG टैंकर अग्निकांड मे इलाज के दौरान टोल कर्मचारी आलोक सिंह की मौत

32
0

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी भीषण आग के मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे टोल कर्मचारी आलोक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। आलोक सिंह मूल रूप से रायबरेली के निवासी थे और घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में इससे पहले LPG टैंकर के चालक की भी मौत हो चुकी है। वहीं, चार अन्य टोल कर्मचारियों का प्रयागराज स्थित SRN अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना के संबंध में टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ था, जहां LPG टैंकर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी।