Home Breaking News रामलला दर्शन से पहले बढ़ी सियासी हलचल, अजय राय पुलिस हिरासत में

रामलला दर्शन से पहले बढ़ी सियासी हलचल, अजय राय पुलिस हिरासत में

31
0

अयोध्या। कांग्रेस के प्रस्तावित रामलला दर्शन कार्यक्रम से एक दिन पहले अयोध्या में सियासी हलचल तेज हो गई। सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने उनके ठहरने के स्थान से हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अजय राय रायगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे। रात में पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। इसके बाद उन्हें पूरी रात आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया। इस दौरान अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत करते रहे।

मंगलवार को अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाना प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और तनुज पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह सहित कई नेताओं के आवासों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है।