Home Bihar बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: 16 जुलाई को वोटिंग, 19 जुलाई को आएंगे...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: 16 जुलाई को वोटिंग, 19 जुलाई को आएंगे नतीजे, नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

188
0

पटना: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट पर 16 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 19 जुलाई 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कराया जा रहा है राज्यसभा सदस्य बनने के कारण उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई और उपचुनाव की घोषणा की गई।

उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 29 जून 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 30 जून 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
  • मतदान: 16 जुलाई 2026
  • मतगणना: 19 जुलाई 2026

चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। बांकीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महागठबंधन और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है सभी दल इस सीट को प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

क्यों अहम है बांकीपुर उपचुनाव?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं है बल्कि इसके नतीजे बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं। इस चुनाव के परिणाम से प्रमुख दलों की जनाधार और चुनावी रणनीति का भी आकलन होगा।

अब पूरे प्रदेश की नजर 16 जुलाई को होने वाले मतदान और 19 जुलाई को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है क्योंकि यह उपचुनाव बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

EDITOR Shivanshu Patwa .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here