विरोधियों के जिस बात का डर था वही हुआ लगातार जिस चीज को लेकर योगी को घेरा जा रहा था कुर्सी से हटाने की बात कही जा रही थी उसी मुद्दे पर योगी ने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देने का फैसला कर लिया है अब योगी आदित्यनाथ एक्शन से विरोधी थर्रा उठे है,, उनके मंसूबों पर योगी ने पानी फेर दिया है। जी हां अयोध्या में बाबा का बुलडोजर पहुंच चुका है! कहा जा रहा है कि चंदा चोरों और अपराधियों की अब खैर नहीं है ।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी के नाम पर बन रही 1 करोड़ से ज्यादा की आलीशान कोठी पर अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया है। सिर्फ लवकुश ही नहीं, दूसरे आरोपी टीनू यादव समेत जितने भी चंदा चोर हैं, सबकी काली कमाई के महलों को मिट्टी में मिलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। योगी का संदेश साफ है भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को पाताल से भी ढूंढकर सजा दी जाएगी।
“जहां एक तरफ सियासी गलियारों में सुगबुगाहट थी कि मोदी-शाह और RSS इस मुद्दे पर मौन हैं, वहीं अकेले योगी आदित्यनाथ ने फ्रंट फुट पर आकर विरोधियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि पूरी विपक्ष थर्रा उठी है। 2027 और 2029 का सपना देखने वाले विरोधियों के लिए योगी का यह बुलडोजर एक्शन एक तगड़ा झटका माना जा रहा है। साफ हो गया है यूपी में अपराधी चाहे कोई भी हो, बाबा के हंटर से बच नहीं पाएगा! हालाँकि ये भी सच है कि राम भक्तो की आस्था से जिस प्रकार से खिलवाड़ हुवा है उससे आने वाले चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है यानिकि साफ है राम के नाम पर आने वाली पार्टी राम मंदिर के दान पेटी को सुरक्षित नहीं कर पायी है और इसीलिए बीजेपी को लेकर राम भक्तों में गुस्सा व्याप्त है अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मुद्दे पर बीजेपी को कितना नुकसान पंहुचा पायेगी चुनाव में






