Home Breaking News भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का लखनऊ में भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का लखनऊ में भव्य स्वागत

56
0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शनिवार को लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया, जबकि विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।पार्टी की ओर से रोड शो के दौरान 42 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

भाजपा के अनुसार, नितिन नवीन अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इसे संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देख रही है।

Shivanshu Patwa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here