Home Breaking News भारत मंडपम में धूमधाम से मना पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव

भारत मंडपम में धूमधाम से मना पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव

30
0

दिल्ली के भारत मंडपम में पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा भारत मंडपम सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी, गायक बी प्राक सहित कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भजन, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेश से ओत-प्रोत इस आयोजन ने उपस्थित लोगों के लिए इसे एक यादगार और अविस्मरणीय अवसर बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here