Home Accident गोंडा में जल जीवन मिशन पर बृजभूषण सिंह का हमला, बोले- ‘सच...

गोंडा में जल जीवन मिशन पर बृजभूषण सिंह का हमला, बोले- ‘सच बोलूं तो सरकार के खिलाफ बता देते हैं’

40
0

जल जीवन मिशन की लापरवाही पर भड़के बृजभूषण सिंह, गोंडा हादसे में मृत मजदूरों के परिवारों से मिले

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में हुए सड़क हादसे को लेकर जल जीवन मिशन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि वीर सिंहपुर में हुए हादसे की वजह सड़क की खराब स्थिति और जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे बने।

बृजभूषण सिंह बेलसर ब्लॉक के चांदपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं उन्होंने अधिकारियों की कथित लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

‘बनी-बनाई सड़कें खोद दी जाती हैं, वापस ठीक नहीं की जातीं’

चांदपुर गांव में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कामों के दौरान ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर अच्छी सड़कों को पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दिया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें पहले जैसी स्थिति में नहीं लाया जाता, उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई।

‘सच बोलता हूं तो लोग कहते हैं सरकार के खिलाफ हूं’

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि हादसे के कई दिन बाद भी पीड़ित परिवारों की सुध लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाने पर कई बार उन्हें सरकार विरोधी बताया जाता है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर चुप नहीं रहा जा सकता, उन्होंने कहा कि अगर किसी विभाग या अधिकारी की लापरवाही से लोगों की जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कैसे हुआ था गोंडा में दर्दनाक हादसा?

यह हादसा 2 जुलाई को गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के वीर सिंहपुर में हुआ था, जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से सरिया लादकर आ रहा एक ट्रक हरखापुर मार्ग से गुजर रहा था, रास्ते में जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे के समय ट्रक पर कुछ मजदूर सवार थे, ट्रक पलटने के बाद सरियों के नीचे दबने से रामगुलाम (50), राजिंदर और रविंदर की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

बृजभूषण सिंह ने मृत मजदूरों के परिवारों के लिए उचित आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों की खुदाई और मरम्मत कार्यों की निगरानी जरूरी है, जल जीवन मिशन के तहत होने वाले विकास कार्यों के बीच सड़क सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी चर्चा तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here