Home Uttar Pradesh राम मंदिर दान मामले में चंद्रशेखर आज़ाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी...

राम मंदिर दान मामले में चंद्रशेखर आज़ाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

32
0

अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने और इसकी निगरानी उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश से कराने की मांग की है। रायबरेली के सालोन में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दलित युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है।

उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर चुनावी राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने अपनी पार्टी के प्रमुख वादों को दोहराते हुए कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाएगी, पुलिसकर्मियों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी लागू होगी, मुफ्त शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर और शराबबंदी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here