Home Breaking News CM Yogi Sultanpur Visit, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर पहुंचे, ₹819 करोड़ की...

CM Yogi Sultanpur Visit, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर पहुंचे, ₹819 करोड़ की 99 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

38
0

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने निर्धारित दौरे पर हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उनका जनप्रतिनिधियों, जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।मुख्यमंत्री सबसे पहले पुलिस लाइन परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध पूर्णता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

डाइट गार्डन में जनसभा को करेंगे संबोधित

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डाइट गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे।

₹819 करोड़ की 99 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान सुल्तानपुर और ईसौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात देंगे।वे करीब ₹819 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण एवं अन्य आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आधारभूत ढांचे और रोजगार के अवसरों को नई मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here