Home Bihar ‘CM सम्राट’ पर तेज प्रताप का तंज, बोले- नीतीश ने लगाई फटकार,...

‘CM सम्राट’ पर तेज प्रताप का तंज, बोले- नीतीश ने लगाई फटकार, बिहार सरकार गिरने वाली है

27
0

‘बिहार में जल्द गिरने वाली है सरकार’, तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा; नीतीश-सम्राट को लेकर कही बड़ी बात

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा एनडीए सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी और जल्द ही सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा, तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और एनडीए की रणनीतिक बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।

शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। मैंने पहले भी भविष्यवाणी की थी, नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है। मैं वृंदावन में हूं और बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी” हालांकि, तेज प्रताप यादव ने अपने दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य या अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है।

एनडीए की अहम बैठक के बीच आया बयान

Also Read – ‘इस्लाम की बात करने वाले अब…’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

तेज प्रताप का यह बयान उस दिन सामने आया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया, इसमें राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक के बाद कहा कि एनडीए सरकार विकास की गति तेज करने और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बांकीपुर उपचुनाव में बदला उम्मीदवार

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर भी सामने आई, भाजपा के घोषित प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया, इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार को नया उम्मीदवार बनाया है। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया।

तेज प्रताप के दावे पर बढ़ी सियासी चर्चा

अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेने और एनडीए की बैठक के बीच तेज प्रताप यादव के सरकार गिरने वाले दावे ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है हालांकि, एनडीए की ओर से सरकार पर किसी तरह के संकट के संकेत नहीं दिए गए हैं और गठबंधन के नेताओं ने बैठक के बाद एकजुटता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here