Home Breaking News अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत...

अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पदक

37
0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से देश के लिए गर्व और गौरव की बड़ी खबर सामने आई है। अलीगढ़ के लाल और भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए भारत को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में पहला पदक दिलाया है। अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के सिरसा गांव के रहने वाले गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर की रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय दर्ज किया और रजत पदक अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए बेहद खास है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है।

बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच गुलवीर सिंह ने अपने अदम्य साहस, धैर्य और शानदार फिटनेस का परिचय दिया। उन्होंने आखिरी तक जोरदार मुकाबला करते हुए न सिर्फ पदक जीता, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में अपना नाम भी दर्ज करा दिया।

खेल के मैदान में देश का गौरव बढ़ाने वाले गुलवीर सिंह भारतीय सेना की द ग्रेनेडियर रेजिमेंट में जूनियर कमीशंड ऑफिसर यानी JCO के रूप में भी राष्ट्र सेवा कर रहे हैं। सेना की वर्दी में देश की सेवा और ट्रैक पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले गुलवीर सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

गुलवीर सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उनके पैतृक गांव सिरसा समेत अलीगढ़ और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का परचम लहराने वाले गुलवीर सिंह ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और हौसले के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गुलवीर सिंह का यह ऐतिहासिक रजत पदक भारतीय एथलेटिक्स के स्वर्णिम अध्याय में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here