Home Uttar Pradesh कांवड़ यात्रियों के स्वागत को तैयार योगी सरकार, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं...

कांवड़ यात्रियों के स्वागत को तैयार योगी सरकार, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक खास इंतजाम

38
0

सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश शिवभक्ति में रंग गया है। प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि कांवड़ यात्रा भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गई है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा है।

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थानों की सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी और यूपी पुलिस लगातार पूरी यात्रा की मॉनिटरिंग करेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा। यात्रा की पवित्रता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांवड़ मार्गों पर मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों और शिवभक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “श्रावण मास साधना, संयम और शिवभक्ति का पावन अवसर है। कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here