Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » उमाशंकर सिंह के निधन पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पोस्ट, बोले- ‘असली कमाई लोगों के दिलों में थी’
    Breaking News

    उमाशंकर सिंह के निधन पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पोस्ट, बोले- ‘असली कमाई लोगों के दिलों में थी’

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों की भावुक प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उमाशंकर सिंह के समधी दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो कथित तौर पर उनकी संपत्ति और कमाई का हिसाब-किताब तलाश रहे थे।

    मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों ने उमाशंकर सिंह की कठिन परिस्थितियों में उनके लॉकर, बैंक अकाउंट और इनकम को देखकर उनकी कमाई का आकलन करने की कोशिश की, उन्हें बलिया के लाखों लोगों की आंखों में आए आंसुओं और उनके दिलों में उमड़े भाव को भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शायद उमाशंकर सिंह की असली कमाई यही थी, जिसे किसी लॉकर में तलाशा जा रहा था।

    प्लीज पोस्ट के साथ दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी और उमाशंकर सिंह की एक तस्वीर भी साझा की है।

    उन्होंने उमाशंकर सिंह के अंतिम सफर का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वांचल की जनता ने दलीय और जातीय सीमाओं से ऊपर उठकर उन्हें अंतिम विदाई दी। राजनीतिक भेदभाव से परे बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े होकर नम आंखों से अपने नेता को विदाई देते नजर आए।

    मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि पूर्वांचल की जनता ने करीब 100 किलोमीटर तक सड़क के किनारे खड़े होकर सिर झुकाकर और नम आंखों से जो भाव व्यक्त किए, वह अपने आप में बहुत कुछ कह गए। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने तरीके से “सच-सच” सब कुछ कह दिया, लेकिन उसे सुनने वाला अब मौजूद नहीं है। दिनेश प्रताप सिंह ने पोस्ट के अंत में उमाशंकर सिंह को भावुक अंदाज में विदाई देते हुए लिखा, “अलविदा उमाशंकर जी। थैंक्यू बलिया।”

    उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ और लोगों की भावुक विदाई ने उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। तीन बार के विधायक रहे उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

    Ballia Ballia News bsp cm yogi adityanath Dinesh Pratap Singh Dinesh Pratap Singh Post politics Purvanchal Umashankar Singh Umashankar Singh Death Umashankar Singh Funeral UP GOVERNMENT uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleगौवंश परिवहन पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, सिर्फ संदेह के आधार पर वाहन जब्त करना गलत; सरकार को देना होगा मुआवजा
    Next Article यूपी में में 30 लाख लोगों की आजीविका का आधार बना हथकरघा-पावरलूम- सीएम योगी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.