Home bollywood कोमल संग गोविंदा की तस्वीरों पर भड़कीं सुनीता! ‘घटिया स्टैंडर्ड’ वाले तंज...

कोमल संग गोविंदा की तस्वीरों पर भड़कीं सुनीता! ‘घटिया स्टैंडर्ड’ वाले तंज ने मचाई सनसनी

20
0

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का ऐसा बयान, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। मुंबई में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने के बाद चर्चाएं तेज हुईं और अब सुनीता के तीखे तंज ने इस मामले को और गरमा दिया है।

पैपराजी से बातचीत में सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर कुछ करना ही था तो कम से कम ‘स्टैंडर्ड’ तो बेहतर होना चाहिए था। उन्होंने अपने अंदाज में पति की पसंद पर सवाल उठाते हुए इसे ‘घटिया स्टैंडर्ड’ तक कह दिया।

बस फिर क्या था सुनीता के इस बयान ने सोशल मीडिया की बहस को और हवा दे दी। लोग उनके बयान को गोविंदा और नीलम कोठारी के पुराने रिश्ते की चर्चाओं से जोड़ रहे हैं। हालांकि सुनीता ने नीलम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है।

गोविंदा और नीलम 80-90 के दशक की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रहे हैं और दोनों के कथित रिश्ते की खबरें उस दौर में खूब सुर्खियां बनी थीं।वहीं, कोमल को लेकर भी सुनीता पहले टिप्पणी कर चुकी हैं। गोविंदा और सुनीता की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं और दोनों कई बार अपने रिश्ते को मजबूत बता चुके हैं।लेकिन अब बड़ा सवाल यही है—सुनीता का ‘घटिया स्टैंडर्ड’ वाला तंज आखिर किस पर था? सिर्फ नाराजगी, पुरानी कहानी की याद या फिर रिश्ते के भीतर कुछ नया विवाद?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here