Home Uttar Pradesh आबान अहमद की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, हवा में कई...

आबान अहमद की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, हवा में कई फीट उछली कार

28
0

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत का खौफनाक वीडियो सामने आया है। 6 अगस्त को झांसी में हुए इस हादसे की करीब छह दिन बाद सामने आई  फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफेद क्रेटा कार हाईवे पर तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराती है और टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार हवा में कई फीट उछलकर पलट जाती है। हादसे का पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया।

बताया गया कि आबान अहमद अपने दोस्त सोनू के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अब सामने आए वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है। कुछ ही सेकेंड में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होती है और हवा में पलटती दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here