लैंड पूलिंग योजना के तहत 50% अविकसित भूमि का मिलेगा लाभ, 125 विकसित भूखंड पहले ही आवंटित; अगले महीने 200 और भूखंडों की लॉटरी
लखनऊ। राजधानी में विकसित हो रही वेलनेस सिटी परियोजना में 10 एकड़ से अधिक भूमि देने वाले किसानों को प्राइम लोकेशन पर भूखंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लैंड पूलिंग व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी जमीन के बदले 50 प्रतिशत अविकसित भूखंड ग्रीन कॉरिडोर के आसपास उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को विकसित हो रही परियोजना के प्रमुख हिस्सों में जमीन का लाभ मिलने की उम्मीद है।
485 हेक्टेयर में विकसित हो रही वेलनेस सिटी
वेलनेस सिटी परियोजना करीब 485 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही है। इसे भविष्य में एक बड़े मेडी सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई प्रमुख संस्थान विकसित किए जाएंगे।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज होंगे

योजना के तहत वेलनेस सिटी में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और डायग्नोस्टिक सेंटर समेत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित किए जाने की तैयारी है। इससे राजधानी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।
लैंड पूलिंग में किसानों की बढ़ी भागीदारी
लखनऊ विकास प्राधिकरण को अब तक करीब 200 हेक्टेयर भूमि के लैंड पूलिंग प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। योजना में शामिल किसानों को उनकी भूमि के बदले निर्धारित नियमों के तहत विकसित और अविकसित भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
125 विकसित भूखंड किसानों को आवंटित
परियोजना के पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 125 विकसित भूखंड किसानों को आवंटित किए जा चुके हैं। अब अगले चरण की तैयारी भी शुरू हो गई है।
अगले महीने 200 और भूखंडों की लॉटरी
Ldaके मुताबिक अगले महीने लॉटरी के माध्यम से 200 और विकसित भूखंड किसानों को आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेगी प्राइम लोकेशन

वेलनेस सिटी में किसानों के लिए सबसे अहम आकर्षण ग्रीन कॉरिडोर के आसपास की लोकेशन होगी। लैंड पूलिंग के तहत 10 एकड़ से अधिक भूमि देने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अविकसित भूखंड ग्रीन कॉरिडोर के पास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
शहीद पथ-किसान पथ के बीच 6.5 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर
वेलनेस सिटी के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शहीद पथ और किसान पथ के बीच करीब 6.5 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण भी आकार लेने लगा है। इस कॉरिडोर के विकसित होने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ परियोजना की लोकेशन को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
LDA VC ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने वेलनेस सिटी और प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
LDA की ओर से परियोजना से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

