Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » शाहजहांपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’, 430 होमगार्ड जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    शाहजहांपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’, 430 होमगार्ड जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    Rashmi SinghBy Rashmi SinghAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर: वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की कड़ी में शाहजहांपुर में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

    तिरंगा यात्रा का आयोजन होमगार्ड्स विभाग की ओर से जिला कमांडेंट होमगार्ड्स लाल साहब यदुवंशी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जयप्रकाश तिवारी, कारागार अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

    जीआईसी तिराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

    भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत जीआईसी तिराहे से हुई। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अगवानी में होमगार्ड जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

    तिरंगा यात्रा सुदामा चौराहा, खिरनी बाग और बहादुरगंज होते हुए आगे बढ़ी। शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरने के दौरान लोगों ने भी यात्रा का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश देती इस यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

    यात्रा के दौरान शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। नगर निगम टाउन हॉल के पास स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कृष्ण खन्ना की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी के लिए उनके योगदान और बलिदान को नमन किया गया।इसके बाद तिरंगा यात्रा शहीद उद्यान टाउन हॉल पहुंचकर समाप्त हुई।

    430 होमगार्ड जवानों ने लिया हिस्सा

    इस तिरंगा यात्रा में होमगार्ड विभाग के जवानों की बड़ी भागीदारी रही। करीब 30 महिला होमगार्ड और 400 पुरुष होमगार्ड जवानों सहित जिले के सभी वैतनिक और अवैतनिक अधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान जवानों का अनुशासन और एकरूपता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चलते होमगार्ड जवानों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

    राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

    तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना नहीं था, बल्कि आम नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति कर्तव्य एवं समर्पण का संदेश देना भी था।आयोजकों ने लोगों से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने की अपील की। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।शाहजहांपुर की इस तिरंगा यात्रा में जिस तरह होमगार्ड जवानों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भागीदारी की, वह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। शहीदों की धरती पर निकली इस यात्रा ने एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

    Shahjahanpur News Suresh Kumar Khanna Tiranga Yatra Vande Mataram 150 Years वंदे मातरम् 150वीं जयंती शाहजहांपुर तिरंगा यात्रा सुरेश कुमार खन्ना हर घर तिरंगा अभियान होमगार्ड तिरंगा यात्रा
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleगाजियाबाद में 15 अगस्त को स्कूल जाना जरूरी, शिक्षक-छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य
    Next Article योगी की हुंकार ! राजा भैया बनेंगे सहारा ! 27 में खिलेगा कमल !
    Rashmi Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.