Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » ‘उन्नति’ से शिक्षक प्रशिक्षण को नई धार, ऑनलाइन निगरानी से कम होगा कैस्केड लॉस
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    ‘उन्नति’ से शिक्षक प्रशिक्षण को नई धार, ऑनलाइन निगरानी से कम होगा कैस्केड लॉस

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए योगी सरकार शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को तकनीक से जोड़ रही है। इसके तहत ‘उन्नति’ (यूएनएनएटीआई) के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ कैस्केड लॉस को न्यूनतम करना है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान दी गई महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी और प्रभावी शिक्षण पद्धतियां एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचते समय कमजोर न पड़ें।

    प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता यानी एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की अकादमिक क्षमता बढ़ाने के साथ बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस किया जा रहा है।

    ‘उन्नति’ के तहत प्रशिक्षण सत्रों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय के अधिकारी, विशेषज्ञ और कंसल्टेंट प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़कर प्रशिक्षण की गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे। इससे प्रशिक्षण की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और आवश्यकता के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

    ऑनलाइन पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक प्रशिक्षण हॉल में हाई-रिजॉल्यूशन वेब कैमरा, माइक्रोफोन या साउंड सिस्टम और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके जरिए प्रशिक्षण सत्रों को ऑनलाइन देखा और सुना जा सकेगा। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच के लिए अलग ऑनलाइन लिंक तैयार किया जाएगा। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी यानी बीईओ लिंक जनरेट कर उसका समन्वय करेंगे। प्रशिक्षण शुरू होने से दो दिन पहले संबंधित माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

    प्रशिक्षण में बच्चों की बुनियादी सीख को मजबूत करने के लिए फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी यानी एफएलएन को प्रमुखता दी जा रही है। शिक्षकों को भाषा और गणित की बुनियादी अवधारणाओं को बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए गतिविधि आधारित और बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को कक्षा शिक्षण का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

    शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु को बच्चों के सीखने के स्तर और कक्षा की जरूरतों के अनुरूप गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे भाषा और गणित की बुनियादी समझ को मजबूत करने के साथ शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ‘उन्नति’ के जरिए सरकार शिक्षक प्रशिक्षण को केवल एक निर्धारित कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उसकी गुणवत्ता, निगरानी और परिणाम से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ऑनलाइन पर्यवेक्षण के माध्यम से यह समझने में मदद मिलेगी कि प्रशिक्षण में निर्धारित विषयवस्तु और शिक्षण पद्धतियां किस प्रभावी ढंग से शिक्षकों तक पहुंच रही हैं।

    योगी सरकार का फोकस शिक्षक की तैयारी, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने के परिणामों को एक साथ बेहतर बनाने पर है। तकनीक आधारित निगरानी के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रशिक्षण का प्रभाव प्रशिक्षण कक्ष तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षकों की कक्षा-शिक्षण क्षमता और बच्चों की सीख में भी दिखाई दे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाकर उसका सीधा लाभ बच्चों की सीख तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ‘उन्नति’ के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी को मजबूत किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ शिक्षकों की क्षमता में भी सुधार आएगा।

    BasicEducation DigitalEducation EducationReform FLN NCERT SandeepSingh SchoolEducation TeacherEducation TeacherTraining Unnati UPEducation UTTARPRADESH YogiGovernment
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमायावती का ब्राह्मण समाज को बड़ा संदेश, बोलीं- बसपा सरकार बनी तो टिकट के साथ सत्ता में भी मिलेगी भागीदारी
    Next Article उदारता को कमजोरी न समझे दुनिया, भारत जरूरत पड़ने पर कड़ा प्रहार करने में सक्षम: NSA डोभाल
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.