Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » योगी सरकार ने तेज की गोमती को प्रदूषण मुक्त करने की तैयारी, 45 नालों की होगी टैपिंग; 260 MLD सीवेज डायवर्ट करने की योजना
    Political news

    योगी सरकार ने तेज की गोमती को प्रदूषण मुक्त करने की तैयारी, 45 नालों की होगी टैपिंग; 260 MLD सीवेज डायवर्ट करने की योजना

    Sanjay PandeyBy Sanjay PandeyAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए लखनऊ में सीवेज प्रबंधन की कवायद तेज कर दी गई है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदी में सीधे गिरने वाले नालों को टैप करने, उनके पानी का डायवर्जन करने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार की गई है। हाल ही में हुए ड्रोन सर्वे में गोमती में गिरने वाले 45 नालों की पहचान हुई है। पहले नगर निगम के रिकॉर्ड में ऐसे 33 नालों का ही उल्लेख था। सर्वे के दौरान 12 नए नाले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इनमें से 12 नालों की टैपिंग पूरी हो चुकी है , जिनसे करीब 75 एमएलडी सीवेज नदी में जाने से रोका जा रहा है। वहीं, 28 ऐसे नाले हैं जो अभी पूरी तरह टैप नहीं हुए हैं। इनसे निकलने वाले करीब 260 एमएलडी सीवेज को एसटीपी तक डायवर्ट करने की योजना है।

    चार बड़े एसटीपी होंगे स्थापित

    गोमती में सीवेज का सीधा प्रवाह रोकने के लिए शहर में कई नए एसटीपी प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बसंतकुंज में 160 एमएलडी, जियामऊ में 150 एमएलडी, वजीरगंज में 65 एमएलडी और नीलमथा में 65 एमएलडी क्षमता के प्लांट शामिल हैं। इसके अलावा पीपराघाट में 750 केएलडी और घैला में 100 केएलडी क्षमता वाले मॉड्यूलर एसटीपी भी लगाए जाने की योजना है।

    पुराने एसटीपी की क्षमता भी बढ़ेगी

    नए प्लांटों के साथ शहर में पहले से संचालित एसटीपी को भी बेहतर किया जाएगा। योजना के तहत भरवारा और दौलतगंज एसटीपी के अपग्रेडेशन और व्यवस्थाओं में सुधार का प्रस्ताव है। इसका मकसद सीवेज को नदी में पहुंचने से पहले पूरी तरह शोधित करना है।

    रोजाना करीब 880 MLD सीवेज का उत्पादन

    लखनऊ की बढ़ती आबादी के साथ सीवेज प्रबंधन की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 45.56 लाख आबादी और 7.52 लाख घरों से रोजाना लगभग 880 एमएलडी सीवेज निकलता है।राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह के अनुसार, नदियों को स्वच्छ रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में सीवेज नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है और सभी अनटैप्ड नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

    NMCG को भेजी जा चुकी है कार्ययोजना

    गोमती नदी के समेकित पुनरुद्धार से जुड़ी कार्ययोजना की रिपोर्ट 6 मई 2026 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), नई दिल्ली को भेजी गई थी। योजना लागू होने के बाद अनटैप्ड और ओवरफ्लो वाले नालों की टैपिंग कर उनके पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि शहर का गंदा पानी सीधे गोमती में न पहुंचे। सीवेज के शोधन और उचित डायवर्जन के जरिए नदी में प्रदूषण का स्तर कम करने के साथ गोमती के दीर्घकालिक पुनरुद्धार की दिशा में काम किया जाए।

    breaking news GOMTI NADI NEWS Latest news uttar pradesh
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleआरक्षण पर फिर गरमाई सियासत! मोदी-शाह के वायरल वीडियो से लेकर 21 अगस्त के प्रस्तावित आंदोलन तक, क्या बढ़ेगा दबाव?
    Next Article मायावती का ब्राह्मण समाज को बड़ा संदेश, बोलीं- बसपा सरकार बनी तो टिकट के साथ सत्ता में भी मिलेगी भागीदारी
    Sanjay Pandey

    Related Posts

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    UP News: देश-दुनिया में पहचान बना यूपी का बुलडोजर मॉडल, अब CNH कंपनी बनाएगी बुलडोजर और ट्रैक्टर

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.