15 अगस्त पर UP के युवाओं को बड़ा तोहफा, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी, जिसमें युवाओं के स्किल, इनोवेशन और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी, सीएम योगी ने कहा कि नई नीति का उद्देश्य जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं की क्षमता और संभावनाओं को बेहतर अवसर देना है, सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते तैयार करने पर जोर दे रही है।
AI से सेमीकंडक्टर तक, नई टेक्नोलॉजी पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है, सरकार के मुताबिक, इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से प्रदेश में युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर पैदा होंगे, टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश को नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन की व्यवस्था की जा रही है, सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने ही राज्य में आगे बढ़ने के अवसर मिलें, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो।
नई यूथ पॉलिसी में होगा इंटीग्रेटेड अप्रोच
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के लिए चल रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिए जल्द नई यूथ पॉलिसी लाई जाएगी, इस नीति में युवाओं की क्षमता, कौशल और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक इंटीग्रेटेड अप्रोच अपनाई जाएगी, नई नीति के जरिए स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और रोजगार को एक-दूसरे से जोड़ने पर जोर रहेगा, ताकि युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण के बाद बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर मिल सकें।
युवाओं के लिए बदलते रोजगार बाजार पर नजर
आज रोजगार का बाजार तेजी से बदल रहा है, AI, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और डेटा जैसे क्षेत्रों में नई नौकरियों की संभावनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार का फोकस युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर है, सरकार की योजनाओं और प्रस्तावित यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं को स्किलिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टार्टअप और रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करने की बात कही गई है।
15 अगस्त पर युवाओं के लिए बड़ा संदेश
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का युवाओं पर खास फोकस रहा, नई यूथ पॉलिसी के ऐलान को प्रदेश के युवा वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई नीति में युवाओं के लिए कौन-कौन से नए प्रावधान शामिल किए जाते हैं और उन्हें जमीन पर किस तरह लागू किया जाता है।
