Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » आज से आम लोगों के लिए खुलेगा लखनऊ का नौसेना शौर्य संग्रहालय
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    आज से आम लोगों के लिए खुलेगा लखनऊ का नौसेना शौर्य संग्रहालय

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 15, 2026Updated:August 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और गौरवशाली इतिहास से रूबरू होने का मौका आज से आम लोगों को मिलेगा। सीजी सिटी स्थित अर्बन वेटलैंड के पास तैयार नौसेना शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से जनता के लिए खोल दिया गया है। संग्रहालय में भारतीय नौसेना के वास्तविक युद्धक उपकरणों और ऐतिहासिक संसाधनों को प्रदर्शित किया गया है।

    लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित इस ओपन एयर म्यूजियम में शुरुआती दो सप्ताह तक सभी लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इसके बाद बच्चों के लिए 25 रुपये और वयस्कों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। संग्रहालय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

    नौसेना के असली उपकरणों को करीब से देखने का मौका

    संग्रहालय में भारतीय नौसेना की ताकत और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण रखे गए हैं। यहां टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा आईएनएस गोमती से जुड़ी जानकारियों के साथ कैपस्टन ड्रम, सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक, एके-726 मीडियम रेंज तोप, आईएनएस गोमती का मुख्य एवं अग्र मस्तूल, पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल, मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर और एके-230 तोप प्रणाली भी प्रदर्शित की गई है।

    15 अगस्त को नौसेना की यूनिट करेगी ध्वजारोहण

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संग्रहालय परिसर में 3 यूपी नेवल यूनिट की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई 2026 को इस संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब स्वतंत्रता दिवस से इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है।

    युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा का केंद्र

    नौसेना के वास्तविक उपकरणों को करीब से देखने का अवसर बच्चों और युवाओं में देश की रक्षा व्यवस्था, सैन्य तकनीक और राष्ट्रसेवा के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करेगा। संग्रहालय लखनऊ में पर्यटन और राष्ट्र गौरव से जुड़े प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

    एलडीए के मुताबिक, आगंतुकों की सुविधा के लिए आने वाले समय में परिसर में रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इस संग्रहालय के जरिए राजधानी के लोगों को भारतीय नौसेना के पराक्रम, तकनीकी क्षमता और गौरवशाली विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

    15 August CG City Defence Museum Defence Tourism Independence Day Indian Navy Indian Navy History LDA lucknow Lucknow news Naval Museum Navy Navy Gallantry Museum Navy Museum rajnath singh Tourism up news uttar pradesh yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleदांडी यात्रा: जब एक मुट्ठी नमक ने ब्रिटिश हुकूमत को दी खुली चुनौती
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का बड़ा संदेश: “यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, देश के बदलाव में निभा रहा अहम भूमिका”
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.