समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने AI जनरेटेड वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी पर मंदिर चंदे को लेकर निशाना साधा है। वीडियो में ‘चंदा चोरी’ का तंज कसा गया है, जिसके बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह AI वीडियो साझा किया। इसमें AI तकनीक से तैयार गीत और दृश्यों के जरिए मंदिर चंदे और कथित अनियमितताओं को लेकर बीजेपी पर राजनीतिक हमला किया गया है।
वीडियो में गाने के बोल के जरिए कथित तौर पर ‘चंदा चोरी’ का मुद्दा उठाया गया है। इसमें मंदिर से जुड़े दान को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोप राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा हैं।
क्या है अखिलेश यादव की कविता?
राम जी से घात का पैसा, धर्म-दान पात्र का पैसा, भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए, नहीं चाहिए, ऐसा पैसा नहीं चाहिए। ऐसा पैसा नहीं फलेगा, ज्यादा दिन नहीं चलेगा, जो लेगा उसको पाप लगेगा। जब भाजपा से कोई आए, पैसे का लालच दिखाए, तो बैठाकर पूछो क्यों चुराया मंदिर का मान, क्यों गिराया? कहना, नहीं चाहिए ऐसा पैसा, नहीं चाहिए। जिस पैसे से पड़ेगा पाप, उसको नहीं लगाना हाथ, वरना लग जाएगा श्राप, पाप कर देगा सब नाश। इसीलिए राम जी से घात का पैसा, धर्म-दान पात्र का पैसा, भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए।
AI वीडियो के जरिए सियासी वार
अखिलेश यादव के शेयर किए गए वीडियो में AI तकनीक से तैयार गीत और दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है। गाने के जरिए बीजेपी पर धार्मिक भावनाओं और मंदिर से जुड़े मुद्दों को लेकर हमला किया गया है। समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधती रही है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने इस बार AI वीडियो के जरिए राजनीतिक हमला किया है।
गाने के बोल में बीजेपी पर निशाना
AI वीडियो में कहा गया है कि “राम जी से घात का पैसा, धर्म-दान पात्र का पैसा, भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए।” इसके साथ ही लोगों से ऐसे पैसे को स्वीकार नहीं करने जैसे संदेश भी दिए गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सियासी चर्चा का विषय बन गया है। समर्थक इसे बीजेपी पर हमला बता रहे हैं, जबकि बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर जवाब आना बाकी है।