लखनऊ, 16 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में ‘अटल स्मृति संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में होगा। इस दौरान पद्मश्री और वरिष्ठ साहित्यकार अशोक चक्रधर एकल काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत सरकार व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह लोकभवन पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।