दुबई में तारी बाबा समालसर का निधन, कॉमेडी जगत में छाई शोक की लहरपंजाब।
लोगों के बीच प्यार से ‘बाबा जी’ के नाम से मशहूर तारी बाबा का दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि तारी बाबा पिछले कुछ समय से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। वह इन दिनों अपने ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े दोस्तों के बुलावे पर दुबई गए हुए थे। उनके पास दो साल का वीजा था।जानकारी के मुताबिक, रात के समय अचानक उनकी सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
अपने किस्सों से लोगों को हंसाते थे तारी बाबातारी बाबा अपनी मजेदार बातों, ड्राइविंग के किस्सों और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प अनुभवों को खास अंदाज में सुनाने के लिए जाने जाते थे। अपने पॉडकास्ट और किस्सागोई के जरिए उन्होंने लोगों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनकी खासियत थी कि वह मुश्किल और उदासी के वक्त भी अपनी बातों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते थे।पत्नी और 15 साल के बेटे को छोड़ गए पीछेतारी बाबा अपने पीछे पत्नी और 15 साल के इकलौते बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह अचानक आई खबर बेहद दुखद है।
जानकारी के अनुसार, उनकी पार्थिव देह अगले चार-पांच दिनों में पंजाब पहुंचने की उम्मीद है।तारी बाबा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों और कॉमेडी जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।