देहरादून। डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित ROB के निर्माण की फीजिबिलिटी (व्यवहार्यता) जांच कराई जा रही है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, फीजिबिलिटी जांच पूरी होने के बाद ROB निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी यातायात समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की बढ़ती यातायात जरूरतों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रेलवे क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था। केंद्र सरकार की ओर से व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने को क्षेत्रवासियों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। ROB बनने की स्थिति में रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन सुगम होने के साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है। हालांकि, निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय फीजिबिलिटी जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।
