राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद नए ट्रस्टी मदन मोहन पांडेय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मदन मोहन पांडेय ने कहा कि उन्हें भगवान राम की सेवा करने का मौका मिला है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
लेकिन सबसे बड़ा बयान उन्होंने चंपत राय को लेकर दिया है।
मदन मोहन पांडेय ने कहा कि चंपत राय या किसी और पर कोई आरोप नहीं है। जिन लोगों पर आरोप लगे थे, वे जेल में हैं और SIT ने जांच के बाद उन्हें आरोपों से बरी कर दिया है। पांडेय ने यह भी माना कि ट्रस्ट की व्यवस्था में देख-रेख की कमी थी। उन्होंने कहा कि अब यह देखने की जरूरत है कि निगरानी और व्यवस्था को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि ट्रस्ट में मदन मोहन पांडेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को नए सदस्य बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, ट्रस्ट के नए CEO के तौर पर रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति की जानकारी सामने आई है।
नए CEO की जिम्मेदारी मंदिर के दैनिक प्रशासन, विभागों के बीच समन्वय, कर्मचारियों की निगरानी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की होगी। राम मंदिर ट्रस्ट में हुए इन बदलावों पर आपकी क्या राय है?
कमेंट करके जरूर बताइए और ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए वेबसाइट को फॉलो करें।
