सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पश्चिम उत्तर प्रदेश दौरा बीजेपी आरएलडी गठबंधन की काट खोजने पश्चिमी यूपी पहुंचे अखिलेश गुर्जर मतदाताओं पर अखिलेश यादव का फोकस पश्चिम उत्तर प्रदेश से सत्ता में वापसी का प्लान बना रहे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान अखिलेश यादव बड़े गुर्जर नेता स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह पूर्व सांसद के घर पहुंचे इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी रूद्र सेन और चौधरी इंद्रसेन से मुलाकात की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहारनपुर में ही पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान के घर पहुंचे अखिलेश यादव ने सहारनपुर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करके शक्ति प्रदर्शन किया l
अखिलेश यादव का पश्चिम उत्तर प्रदेश दौरे कई मायनो में बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेहद प्रभावी साबित हो सकता है ऐसे में गुर्जर मतदाताओं को साधने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव चौधरी रूद्र सेन और चौधरी इंद्रसेन के घर पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गुर्जर मतदाताओं पर फोकस कर रही है सपा का प्लान है कि आपकी पिछड़ी जातियों के साथ गुर्जर और मुस्लिम मतदाताओं को साथ लेकर एक ऐसा कॉन्बिनेशन बनाया जाए जो बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का सामना कर सके इसी क्रम में अखिलेश यादव की चौधरी रूद्र सेन और चौधरी इंद्रसेन से मुलाकात बेहद मानी जा रही है l
अखिलेश ने आरक्षण और जनगणना के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान
यूजीसी और जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग के बीच अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर सामने से कुछ और कहती है और उसके सुरंग वादी लोग आरक्षण को लेकर कुछ और बोलते हैं आरक्षण था है और रहेगा हम तो मांग कर रहे हैं की जातिवार जनगणना करके जिसकी जितनी संख्या हो उसको उतना हक दे दिया ज
अखिलेश के पश्चिमी यूपी वाले दौरे पर बीजेपी का पलटवार
अखिलेश यादव के पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा पलटवार किया है भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा अखिलेश यादव हमेशा नए समीकरण बनाते हैं खिचड़ी बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन उनके सहयोगी खिचड़ी में इतना नमक डाल देते हैं कि केवल नमक नमक रह जाता है समाजवादी पार्टी के सारे समीकरण धरे के धरे रह जाएंगे और समाजवादी पार्टी 2027 में साफ हो जाएगी
