उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है।भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में UCC को प्रमुखता से शामिल किया था।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि जब तक समान नागरिक संहिता लागू नहीं होती, तब तक महिलाओं को उनके अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा और अधिकार देना संभव नहीं है। इसी वजह से उनकी सरकार UCC लागू करने के लिए तैयार है।
भूपेंद्र चौधरी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले UCC लागू किए जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
