ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ पर मामूली विवाद के बाद एक युवक द्वारा तमंचा निकालने का मामला सामने आया है, मोबाइल शॉप के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने तमंचा निकालकर लहराया और दूसरे पक्ष को धमकी दी।
बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि रानीपुर मोड़ पर मोबाइल की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ देर बाद मामला बढ़ गया, आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसे लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकी दी, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी जमा हो गए।
Also Read – “परिवार नहीं, पार्टी पहले” मायावती ने आकाश आनंद और उनकी बहन को लेकर साफ किया अपना रुख
फायरिंग का भी आरोप, पुलिस ने नहीं की पुष्टि
विवाद के दौरान युवक पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है हालांकि, पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद के दौरान वास्तव में गोली चली थी या नहीं, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया, पुलिस ने युवक के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
Also Read – इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासत, केशव मौर्य ने राहुल गांधी से मांगी माफी
पुलिस जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है, पुलिस फायरिंग के आरोपों की भी जांच कर रही है, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी या नहीं, फिलहाल मामूली विवाद के बाद तमंचा लहराने की घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।
