मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान किसानों और ग्रामीण परिवहन व्यवस्था से जुड़ी नई सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल mkksylb.in, सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के UPCDC मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।भारत टैक्सी सेवा को मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ पुलिस और भारत टैक्सी के बीच एमओयू किया जाएगा।
इस दौरान भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
