बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, घटना के बाद से विपक्ष लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था, अब पुलिस कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने जमुई मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही, मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोपी के लिए बेहद सख्त सजा की मांग की और कहा कि इस तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला सुरक्षा पर BJP का बयान
Also Read – UPITS में चमकेगा मीरजापुर का कालीन, 86 देशों के खरीदारों तक पहुंचेगा कारोबार
मामले को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में एनडीए सरकार की नीति स्पष्ट है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, संजय सरावगी ने जमुई की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया है, उनके मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कानून की गिरफ्त में लिया है।
पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
जमुई की घटना में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जहां विपक्ष सरकार से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा था, वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है, मामले में पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
