क्या अब देश में दलित बनाम सवर्ण की लड़ाई सड़कों पर आ गयी है पहले गोंडा में विनोद साहनी की हत्या… और अब सुल्तानपुर में भीम आर्मी के ज़िलाध्यक्ष पर सीधी गोलीबारी! क्या उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया की नफ़रत अब सीधे बंदूकों की ज़बान बोलने लगी है?” सुल्तानपुर की सड़कों पर हुई इस ताज़ा वारदात ने एक बार फिर पूरे प्रदेश के माहौल को गरमा दिया है। भीम आर्मी के ज़िलाध्यक्ष राजन गौतम को गोली मार दी गई। लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे राजन गौतम की उंगली सीधे एक नाम पर उठी—शुभम शुक्ला!

राजन गौतम का साफ़ आरोप है कि इस हमले के पीछे शुभम शुक्ला का ही हाथ है। लेकिन रुकिए… कहानी जितनी सीधी दिख रही है, पुलिस की तफ़तीश में यह उतनी ही उलझी हुई निकल रही है! मामले में अब दो बड़े और तीखे दावों के बीच जंग छिड़ गई है ,,इलाके में चर्चा गर्म है कि राजन गौतम आए दिन सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और सवर्ण समाज पर विवादित और अभद्र टिप्पणियां करता था, जिससे काफी समय से भारी आक्रोश पनप रहा था। वहीं दूसरी ओर, पुलिस के दावे ने मामले को पूरी तरह घुमा दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के वक्त आरोपी शुभम शुक्ला मौके पर मौजूद ही नहीं था! पुलिस की तफ़तीश अब गांव की एक लड़की से छेड़खानी के एंगल पर टिक गई है—शंका जताई जा रही है कि लड़की को परेशान करने के विवाद में उसके भाइयों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। सवाल सीधा और कड़वा है—जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ़ और सख्त हुक्म है कि Facebook या किसी भी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर जातिगत नफ़रत फैलाई, तो जेल की सलाखें तय हैं… फिर भी सोशल मीडिया पर यह ‘सवर्ण बनाम दलित’ का ज़हरीला खेल रुक क्यों नहीं रहा? कीबोर्ड पर टाइप की जाने वाली गालियां अब ज़मीन पर गोलियों की तड़तड़ाहट में क्यों बदल रही हैं? “सुल्तानपुर पुलिस ने शुभम शुक्ला को पूछताछ के लिए तलब किया है और हर एक एंगल से मामले की परतें उधेड़ी जा रही हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही का वही है—सोशल मीडिया की आड़ में नफ़रत का ज़हर घोलने वाले और कानून हाथ में लेकर गोलियां चलाने वाले… आख़िर इस ख़ूनी वैमनस्यता का अंत कब होगा?”
