Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » जालौन में बारिश का कहर: कच्चे मकान भरभराकर गिरे, पेड़ गिरने से सड़कें हुईं जाम
    Breaking News

    जालौन में बारिश का कहर: कच्चे मकान भरभराकर गिरे, पेड़ गिरने से सड़कें हुईं जाम

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालौन। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अलग-अलग इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के चलते कई कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुछ जगहों पर लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, तेज हवाओं के कारण विशाल पेड़ सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

    कालपी कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुरा मोहल्ले में जर्जर कच्चा मकान महज पांच सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मकान गिरने का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उदौतपुरा गांव में भी बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति के मामूली घायल होने की सूचना है। मलबे में खाने-पीने का सामान, गृहस्थी का सामान और एक बकरी दब गई। वहीं आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में भी लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान धराशायी हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ।

    रामपुरा थाना क्षेत्र के उदौतपुरा गांव में भी कच्चा मकान महज आठ सेकंड में जमींदोज हो गया। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने रिकॉर्ड किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और लेखपाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली।बारिश के साथ तेज हवाओं का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। कोंच-एट मार्ग पर विशाल शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। वहीं उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर रंगोली स्थित पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से हाईवे की एक लेन बंद हो गई। पेड़ की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन भी टूट गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।लगातार बारिश के कारण जिले में कच्चे मकानों और पेड़ों के गिरने की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

    Heavy Rain Heavy Rainfall House Collapse Jalaun Jalaun Breaking News Jalaun news Jalaun Rain Kachcha House Collapse Kanpur Highway Natural Disaster Rain Alert Rain Damage Rain Havoc Road Block Tree Fall UP Rain UP Weather Uttar Pradesh Weather weather update
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Article1.39 करोड़ जल नमूनों की जांच, गांवों में मजबूत हुआ पेयजल निगरानी तंत्र
    Next Article Jalaun Heavy Rain: जालौन में बारिश ने मचाई तबाही, भरभरा कर गिरे कच्चे मकान; सड़कों पर गिरे विशाल पेड़
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन, सान्वी और एकाक्क्ष सिंह को सफलता

    November 5, 2026

    लखनऊ एयरपोर्ट की वैश्विक उड़ान: ACI के तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से बढ़ा देश और प्रदेश का गौरव

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.