बिहार के DGP विनय कुमार ने निर्धारित सेवानिवृत्ति से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS ले लिया है, गृह विभाग ने उनका VRS तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया, इसके साथ ही उन्हें बिहार का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है, विनय कुमार 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं और दिसंबर 2026 में रिटायर होने वाले थे, उन्होंने 25 सितंबर को VRS के लिए आवेदन किया था, सरकार ने तीन महीने के नोटिस की शर्त में छूट देते हुए उनका आवेदन मंजूर किया।
छुट्टी से लौटकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी
विनय कुमार फिलहाल छुट्टी पर हैं, उनकी अनुपस्थिति में प्रीता वर्मा DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं, छुट्टी से लौटने के बाद विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभालेंगे।
Also Read – ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई हुनर और कारोबार की ताकत
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक विनय कुमार को कार्यभार संभालने की तारीख से राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य सूचना आयोग में RTI से जुड़ी अपीलों और शिकायतों की सुनवाई मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल होती है।
BJP ने बताया व्यक्तिगत फैसला
विनय कुमार के VRS पर BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि VRS लेना उनका व्यक्तिगत फैसला है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए, उन्होंने विनय कुमार को अच्छा अधिकारी भी बताया।

