Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सीएम धामी ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का किया विमोचन
    Uttarakhand news Uttrakhand

    सीएम धामी ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का किया विमोचन

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से हिमालयी राज्य की चुनौतियों के समाधान के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास बेहद महत्वपूर्ण है। विकास की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिले।

    उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से राज्य की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशने की आवश्यकता बताई।बैठक के दौरान GEP की तकनीकी रिपोर्ट 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 को लेकर विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इसमें पर्यावरणीय संसाधनों के आर्थिक और सामाजिक महत्व को आंकने के साथ विकास की नीतियों में पर्यावरणीय पहलुओं को शामिल करने पर मंथन किया गया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्बन क्रेडिट को राज्य की नीति में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने पर भी जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को राज्य की विकास योजनाओं से जोड़कर उत्तराखंड की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित किए जा सकते हैं। हिमालयी पारिस्थितिकी, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग जैसे विषयों पर तकनीक आधारित पहल राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

    Carbon Credit CM Dhami DEHRADUN Environment Environmental Protection GEP Gross Environment Product Himalayan State pushkar singh dhami Science Technology Innovation Sustainable Development uttarakhand Uttarakhand government Uttarakhand Science Technology Innovation Policy 2026 Water Conservation Water Harvesting
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleUP Weather Today: यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी
    Next Article पटुड़ी-बग्यालगांव मोटर मार्ग: वर्षों से मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    Uttarkashi Winter Tourism Conclave 2026: दिसंबर में होगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव, अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान

    November 13, 2026

    छठ पूजा के लिए लखनऊ में 110 घाट तैयार, सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

    November 12, 2026

    यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, 8.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.