Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कों की होगी बड़े स्तर पर मरम्मत, 1 अक्टूबर से चलेगा रोड रेस्टोरेशन अभियान
    Breaking News

    पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कों की होगी बड़े स्तर पर मरम्मत, 1 अक्टूबर से चलेगा रोड रेस्टोरेशन अभियान

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान चलाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को अभियान के दौरान सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित मानकों के अनुरूप प्राथमिकता से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

    सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेयजल योजनाओं की मंडलवार समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में अभी तक पेयजल की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने रोड रेस्टोरेशन कार्यों की नियमित निगरानी के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद सड़क से जुड़ी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की जवाबदेही भी तय की जाएगी।ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है। सड़क की स्थिति से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए ग्रामीण मौके की फोटो और वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारी कार्रवाई करेंगे।

    बैठक में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Drinking Water Scheme Jal Jeevan Mission Jal Sarthi App Jal Shakti Department lucknow Pipeline Road Repair Road Restoration Rural Development Rural Roads Swatantra Dev Singh up news uttar pradesh uttar pradesh government Water Supply
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleManiesh Paul Emerges as a Showstealer as He Takes the Audience on a Rollercoaster of Laughter and Giggles in The Vvaan, Receives Rave Reviews from Audience & Critics
    Next Article पहले सेल्फी, फिर सात फेरे, ट्रेड शो में योजनाओं को बताने का मनभावन अंदाज
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    Gorakhpur News: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, गोरक्षघाट पर महापौर और नगर आयुक्त ने किया श्रमदान

    November 13, 2026

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.