Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » जनता दर्शन में सीएम योगी का निर्देश “समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    जनता दर्शन में सीएम योगी का निर्देश “समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई”

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और जरूरतमंदों के प्रति अधिकारियों का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए।


    मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के मामलों में भी उन्होंने अधिकारियों को चिकित्सा संबंधी एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। सीएम ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।
    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा भी की। उन्होंने गायों, गोवंश और नंदी को गुड़ खिलाया और दुलार किया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और उनकी समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

    cm yogi adityanath Gorakhnath Temple gorakhpur Janata Darshan Public Grievance UP GOVERNMENT UP politics Uttar Pradesh News yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट, नियम तोड़ा तो कटेगा ई-चालान
    Next Article यूपी की 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक क्लिक पर मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.