उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, युवती का आरोप है कि वह चार महीने की गर्भवती हुई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, मामला सामने आने के बाद परिजनों ने कड़ा धाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लंबे समय से था प्रेम प्रसंग
Also Read – बिहार की कैप्टन रितु कुमारी ने रचा इतिहास, विदेशी जहाज की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं
पुलिस के मुताबिक, युवती का गांव के रहने वाले युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे, युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद युवक ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती
पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी के मुताबिक, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

