Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » पटना स्नातक सीट पर मुकाबला: अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, जीत को लेकर किया बड़ा दावा
    Bihar Breaking News देश भारत राज्य

    पटना स्नातक सीट पर मुकाबला: अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जन सुराज के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन से पहले मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने अनुज सिंह की जीत को लेकर 500 प्रतिशत उम्मीद जताई है, अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अनुज सिंह को चुनाव में कोई हरा नहीं पाएगा, उन्होंने कहा, “कोई हरा नहीं पाएगा… जनता मेरी मालिक है और हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे,” उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने वाले अन्य उम्मीदवारों को लेकर भी दावा किया कि कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सभी हारेंगे, अनुज सिंह 1 अक्टूबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, अनंत सिंह ने कहा है कि नामांकन के बाद वह पटना स्नातक सीट के अलग-अलग इलाकों में जाकर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे।

    नीरज कुमार से विवाद पर भी खुलकर बोले

    Also Read – Gen-Z के समर्थन में उतरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी उठाए सवाल

    पटना स्नातक सीट से जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चर्चा में है, जब अनंत सिंह से नीरज कुमार को समर्थन देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और इसमें किसी राजनीतिक दल का सिंबल नहीं होता, अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज कुमार को टिकट दिलाने में उन्होंने भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बावजूद नीरज उनके बारे में बयान देते रहते हैं। उन्होंने दोनों के बीच विवाद को व्यक्तिगत बताया और कहा कि नीरज ने पहले उनका विरोध किया था, इसलिए वह भी उनके चुनाव का विरोध कर रहे हैं।

    सुलह की कोशिश भी नहीं हुई कामयाब

    अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद खत्म कराने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दोनों नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि, यह प्रयास सफल नहीं हो सका, इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बयान सामने आते रहे, नीरज कुमार ने अनंत सिंह से उनके आरोपों के सबूत के साथ अदालत जाने को कहा था वहीं, अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ अपना रुख जाहिर करते रहे हैं, अनुज सिंह के नामांकन से पहले अनंत सिंह के आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए हैं, इन्हें नामांकन कार्यक्रम में आने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटने की तैयारी है, बड़ी संख्या में रसगुल्ले तैयार होने के बाद चुनावी माहौल में इसकी भी चर्चा हो रही है और इसे लेकर ‘मिठाई पॉलिटिक्स’ की बात कही जा रही है।

    Also Read – बिहार में 62.52 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, छात्र संगठनों ने उठाए सवाल

    पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह और नीरज कुमार समेत कई उम्मीदवार मैदान में हैं, ऐसे में अनंत सिंह के समर्थन और उनके 500 प्रतिशत जीत के दावे के बाद इस सीट का चुनावी मुकाबला चर्चा में आ गया है।

    bihar Bihar Breaking News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleUnnao News: उन्नाव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डेंगू-मलेरिया से बचाव पर जोर
    Next Article अयोध्या 2027: राम मंदिर के बाद बदला सियासी गणित, पवन पांडेय की वापसी से मुकाबला दिलचस्प
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.