Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम, सिद्धांतों पर अडिग रहना सफलता का आधार : प्रकाश सिंह
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम, सिद्धांतों पर अडिग रहना सफलता का आधार : प्रकाश सिंह

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पद्मश्री एवं पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने अपनी पुस्तक ‘संघर्ष’ के विमोचन के अवसर पर कहा कि पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सिद्धांतों पर अडिग रहना और पीड़ित के प्रति संवेदनशील रहना ही पुलिस सेवा की असली कसौटी है।

    प्रकाश सिंह ने बताया कि ‘संघर्ष’ आत्मकथा नहीं, बल्कि उनके 35 वर्ष के सेवाकाल के अनुभवों, चुनौतियों और उनसे मिली सीख का संकलन है। नगालैंड और असम में उग्रवाद, उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और पंजाब में आतंकवाद जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के अनुभवों को उन्होंने पुस्तक में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाले पीड़ित की समस्या दूर करना और उसके आंसू पोंछना समाज सेवा का अवसर है। पीड़ित का आशीर्वाद किसी ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं होता।स्वामी धर्मबंधु ने प्रकाश सिंह को कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीयता और ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी वर्दी में एक नागरिक है और हर नागरिक बिना वर्दी का पुलिसकर्मी है।

    डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि समारोह में पुलिसकर्मियों के शौर्य के सम्मान के साथ सड़क सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण को भी मजबूती दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 7.89 प्रतिशत और मौतों में 9.08 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों को रवाना किया। इनमें स्पीड गन, ब्रीथ एनालाइजर और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं हैं।

    Gallantry Medals Interceptor Vehicles lucknow Police Modernization Police Service Prakash Singh RAJEEV KRISHNA Road Safety Sangharsh Book UP police uttar pradesh Uttar Pradesh Police yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCM Yogi News: माफिया और कानून व्यवस्था पर योगी का बड़ा बयान, बोले- पहले माफिया के सामने घुटने टेकती थी पुलिस
    Next Article PM बनने के सवाल पर अखिलेश यादव का जवाब- ‘यूपी तक रखो हमें, आगे मत जाने दो’
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.